पीथमपुर में आयशर ने बाइक को मारी टक्कर: मौके पर हुई मौत; मजदूरी करता था युवक

पीथमपुर। सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में भगीरथ कंपनी के सामने गुरुवार रात 8 बजे तेज रफ्तार आयशर चेसिस वाहन ने बाइक सवार विनोद पिता करण सिंह (26 वर्ष) को टक्कर मार दी। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल जाने से पहले मौत
घायल विनोद को तुरंत डाकबंगला स्थित अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सेक्टर 1 थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने आयशर जब्त की
पुलिस ने हादसे में शामिल आयशर वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा करवा लिया है। विनोद के शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।