पेटलावद में ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’ का शुभारंभ ; पीड़ित महिलाओं को अब एक ही छत के नीचे मिलेगी हर मदद
झाबुआ। मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने पेटलावद में ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’ का उद्घाटन किया। इस केंद्र का उद्देश्य हिंसा से पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को एक ही स्थान पर चिकित्सा, पुलिस सहायता, कानूनी सलाह, परामर्श और अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराना है।

मंत्री भूरिया ने कहा कि यह केंद्र बिना किसी भेदभाव के सभी जरूरतमंद महिलाओं की सहायता के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने लाडली लक्ष्मी और लाडली बहना जैसी योजनाओं को महिला सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर बताया। इस अवसर पर कन्या किट वितरण और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।