राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की जयंती पर भाजपा परिवार ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी महानगर इंदौर द्वारा आज राजमाता श्रीमती विजयाराजे सिंधिया जी की जन्मजयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर जावरा कंपाउंड स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी ने भारतीय राजनीति में अपने आदर्शों, त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के माध्यम से अमिट छाप छोड़ी। उनका जीवन समाजसेवा, संगठन शक्ति और मातृभाव का अद्भुत उदाहरण रहा है, जो आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री श्याम महाजन, संभाग प्रभारी श्री राघवेंद्र गौतम, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री रमेश मेंदोला, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, पार्षद दल के सचेतक श्री कमल वाघेला सहित बड़ी संख्या में भाजपा परिवारजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






