|

प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण, आयुक्त ने गुणवत्ता और सुरक्षा पर दिए निर्देश

 आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत राऊ रंगवासा स्थित ताप्ती परिसर में निर्मित एवं निर्माणाधीन आवासों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया, श्री अर्थ जैन, श्री अभय राजनगांवकर, प्रधानमंत्री आवास योजना के अधिकारी एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।

आयुक्त यादव ने आवासों के निर्माण की गुणवत्ता, आवंटन प्रक्रिया, एवं पजेशन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने परिसर की सफाई, पानी, सीवरेज व्यवस्था आदि का जायज़ा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) चरण 1.0 के अंतर्गत निर्मित आवासीय ब्लॉकों के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जलापूर्ति, विद्युत, सड़क, स्वच्छता और एसटीपी, अस्पताल, कचरा संग्रहण, पार्क जैसी सुविधाओं की समीक्षा की।

निर्माणाधीन इकाइयों की प्रगति पर उन्होंने कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने हितग्राहियों की सुविधा बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान रहवासियों एवं महिलाओं ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्व परिसर में आकर परेशान करते हैं। इस पर आयुक्त ने सीसीटीवी कैमरे लगाने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही नागरिकों से ऐसे तत्वों की जानकारी निगम प्रशासन को देने को कहा ताकि पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई की जा सके।

Share

Similar Posts