|

“ये दिवाली आर.आर.आर खुशियों वाली” अभियान में बच्चों ने सीखी स्वच्छता की अहमियत

इंदौर, 15 अक्टूबर 2025।
विश्व हाथ धुलाई दिवस (Global Handwashing Day 2025) के अवसर पर “साफ हाथ – सेहत का साथ” अभियान के अंतर्गत आज प्रातः आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा स्लम बस्ती रघुनंदन बाग में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में यूनीसेफ एक्सपर्ट ने SUMAN-K पद्धति
(S- सीधा, U- उल्टा, M- मुट्ठी, A- अंगूठा, N- नाखून, K- कलाई)
से हाथ धोने की सही विधि बताई।
बच्चों को पाँच ज़रूरी अवसरों पर हाथ धोने की आदत अपनाने की प्रेरणा दी गई —
🍽 भोजन से पहले
👩‍🍳 भोजन बनाने से पहले
🚽 शौच के बाद
🗑 कचरा छूने के बाद
👶 बच्चों की देखभाल के बाद

बच्चों ने हैंडवॉश स्टेप्स का प्रदर्शन कर लोगों को प्रेरित किया कि वे इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

साथ ही “आर.आर.आर आइटम अवलोकन” (Reduce, Reuse, Recycle) के तहत बच्चों ने बनाई हुई उपयोगी वस्तुओं का प्रदर्शन किया, जिससे पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया गया।

ट्रिपल आर कलेक्शन ड्राइव” के तहत जरूरतमंदों को खिलौने, कपड़े, साड़ी, सूट, जूते-चप्पल, कॉपी-किताबें और साबुन वितरित किए गए।
इस दौरान “ये दिवाली आर.आर.आर खुशियों वाली” अभियान के तहत मिठाई, उपयोगी सामग्री और चॉकलेट बांटी गईं, जिससे बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी।

आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव ने कहा —

“स्वच्छता और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं।
साफ हाथ न केवल बीमारियों से रक्षा करते हैं बल्कि स्वच्छ इंदौर के लक्ष्य को भी सशक्त बनाते हैं।”

कार्यक्रम में अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया, श्री अर्थ जैन, श्री अभय राजनगवंकर, श्री मनोज पाठक, स्वास्थ्य अधिकारी, यूनीसेफ टीम, एनसीसी कैडेट, सफाई मित्र और बड़ी संख्या में नागरिक व बच्चे मौजूद रहे।

Share

Similar Posts