प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने विजयराजे सिंधिया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने आज राजमाता विजयराजे सिंधिया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजमाता के समाज सेवा के प्रयासों को भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि विजयाराजे सिंधिया भारत की सांस्कृतिक जड़ों को लेकर संजीदा थीं तथा उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए निरन्तर प्रयासरत रहीं।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राजमाता सिंधिया ने संगठन का विस्तार करने और महिलाओं की शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए निरंतर कार्य किया।
उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान जेल की यातनाएं भी लोकतांत्रिक मूल्यों को कायम रखने के उनके संकल्प से डिगा नहीं सकीं।






