दीपावली पर मिट्टी के दीयों की बिक्री होगी कर-मुक्त, प्रशासन ने दिए विशेष निर्देश

दीपावली के अवसर पर कुम्हारों द्वारा बनाए गए पारंपरिक मिट्टी के दीये बेचने पर किसी प्रकार का कर नहीं लगाया जाएगा। यह निर्णय कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की पहल पर लिया गया है।
एडीएम श्री रोशन राय के आदेशानुसार, ग्राम पंचायत और नगर पंचायत क्षेत्रों में मिट्टी के दीयों की बिक्री पर कोई रोक-टोक नहीं होगी। इसके साथ ही, प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे पर्यावरण के अनुकूल गोबर और मिट्टी के दीयों का अधिक से अधिक उपयोग करें।
आदेश की प्रतियां सभी संबंधित विभागों—पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत, नगर निगम और जनपद पंचायत—को भेजी गई हैं ताकि दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।






