वेनेजुएला में बारिश के बाद खदान ढहने से 14 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी

वेनेजुएला, 14 अक्टूबर 2025।
दक्षिणी वेनेजुएला के एल कैलाओ नगरपालिका क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद एक खनदान ढहने की घटना में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। मृतक खनिजकर्मी कुआत्रो एस्क्विनास डी कैरेटल खदान के तीन अलग-अलग शाफ्ट में दब गए।
बचाव कार्य अभी भी जारी है और स्थानीय अधिकारियों ने सतर्कता बरतने और प्रभावित परिवारों को तुरंत सहायता देने का आश्वासन दिया है।
एल कैलाओ शहर अपने सोने के खनन के लिए जाना जाता है, और शहर की लगभग 30 हज़ार आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खनन उद्योग से जुड़ी है। यह क्षेत्र तांबा, हीरे और अन्य कीमती धातुओं के खनन में समृद्ध है।






