|

सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में एम पी डी केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, निगम अधिकारी मौके पर मौजूद

इंदौर, 14 अक्टूबर 2025।
जोन क्रमांक 17, सेक्टर A, नरवल में सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थित एम पी डी केमिकल फैक्ट्री में देर रात आग लग गई। सूचना मिलते ही निगम आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव, अपर आयुक्त श्री रोहित सिसोनिया, फायर ऑफिसर श्री विनोद मिश्रा और वर्कशॉप प्रभारी श्री मनीष पांडे सहित निगम के अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुँचे और आग बुझाने का कार्य जारी है।

आग 2:15 बजे लगी और 2:40 बजे अधिकारियों को घटना की जानकारी मिली। आयुक्त श्री यादव ने बताया कि निगम के नौ फायर फाइटर, देपालपुर, बेटमा, महू, पीथमपुर और सांवेर से भी मदद बुलायी गई। अब तक 90 पानी के टैंकर का उपयोग किया जा चुका है और आग बुझाने का कार्य अभी भी जारी है।

आयुक्त ने कहा कि प्राथमिक रूप से आग पर नियंत्रण पाने का कार्य किया जा रहा है और प्रभावित फैक्ट्री एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

Share

Similar Posts