| |

रोजगार मेले में 162 युवाओं को प्रतिष्ठित कंपनियों में मिला रोजगार

स्वरोजगार के इच्छुक 20 आवेदकों को शासन की योजनाओं की दी गई जानकारी

इंदौर, 13 अक्टूबर 2025।
मध्यप्रदेश शासन और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार बेरोजगार युवाओं को एक ही स्थान पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज संयुक्त रोजगार मेला (युवा संगम) का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नंदा नगर इंदौर में जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई और जिला उद्योग केंद्र के सामूहिक प्रयास से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में 22 कंपनियों ने भाग लिया, जिनके माध्यम से 500 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया संपन्न की गई। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मौके पर ही साक्षात्कार लेकर उम्मीदवारों का प्रारंभिक चयन किया।

 

जिला रोजगार कार्यालय के उप संचालक श्री पी.एस. मंडलोई ने बताया कि इस मेले में 294 उम्मीदवारों ने पंजीयन कराया था, जिनमें से 162 युवाओं (133 पुरुष और 29 महिलाएं) का चयन विभिन्न पदों जैसे —
फार्मासिस्ट, एचआर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, डिजिटल मार्केटिंग, टेलीकॉलर, बैक ऑफिस, ट्रेनी, फीटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, कोपा, टर्नर और ऑपरेटर के लिए किया गया।

कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक द्वारा 20 स्वरोजगार इच्छुक आवेदकों को शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें स्वरोजगार हेतु आवेदन तैयार करने के लिए प्रेरित किया गया।
साथ ही, शासन की अप्रेंटिसशिप योजना के तहत 9 आवेदकों का चयन कर उन्हें कंपनियों में भेजा गया।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में तीनों विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
संभागीय आईटीआई के प्राचार्य श्री जी.एस. शाजापुरकर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।

Share

Similar Posts