47 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर वडीनार पोर्ट पहुंचा ‘नंदा देवी’, देश में सप्लाई को मिलेगी राहत

देश में एलपीजी की बढ़ती मांग और आपूर्ति दबाव के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। एलपीजी टैंकर Nanda Devi LPG Carrier करीब 47 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर गुजरात के Vadinar Port पहुंच गया है।
इससे पहले भी ‘शिवालिक’ नामक टैंकर एलपीजी लेकर भारत पहुंचा था, जिसके बाद अब ‘नंदा देवी’ के आगमन से सप्लाई व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के मुताबिक, ‘नंदा देवी’ से पूरी एलपीजी को मिड-सी (समुद्र के बीच) में दूसरे जहाज में ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके बाद गैस को देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाएगा।
आधा स्टॉक Ennore Port (तमिलनाडु) में उतारा जाएगा
बाकी आधा स्टॉक Haldia Port (पश्चिम बंगाल) भेजा जाएगा
डीपीए चेयरमैन ने लिया जायजा
Deendayal Port Authority (डीपीए) के चेयरमैन Sushil Kumar Singh ने वडीनार टर्मिनल के पास मिड-सी क्षेत्र का दौरा कर पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने जहाज के कैप्टन और क्रू से भी बातचीत की।
‘शिवालिक’ टैंकर भी सप्लाई में जुटा
इस बीच, Mundra Port पर खड़ा ‘शिवालिक’ एलपीजी कैरियर भी सप्लाई में जुटा है।
12 हजार टन LPG मुंद्रा में उतारा जाएगा
बाकी स्टॉक मिड-सी ट्रांसफर के जरिए दूसरे जहाज में भेजा जाएगा
इसके बाद यह गैस Dahej Port और मैंगलोर के टर्मिनलों तक पहुंचाई जाएगी
सप्लाई चेन को मिलेगी मजबूती
विशेषज्ञों के अनुसार, इस तरह के बड़े पैमाने पर एलपीजी आयात और समुद्र के बीच ट्रांसफर (Ship-to-Ship Operation) से देश में गैस की उपलब्धता बेहतर होगी और सप्लाई चेन को मजबूती मिलेगी।







