|

कर्नाटक उपचुनाव: कांग्रेस ने बागलकोट और दावणगेरे साउथ सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दोनों उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दी है।

पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल के अनुसार, बागलकोट (24) विधानसभा सीट से उमेश मेटी को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि दावणगेरे साउथ (107) सीट से समर्थ मल्लिकार्जुन को टिकट दिया गया है।

कर्नाटक में इन दोनों सीटों पर उपचुनाव 9 अप्रैल को प्रस्तावित हैं।

इन सीटों पर चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और सभी प्रमुख दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं।

Share

Similar Posts