|

झाबुआ के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर गुजरात की कार पर पत्थर फेंके: पुलिस की रणनीति हुई फेल; CCTV निगरानी के बावजूद बदमाश बेखौफ

झाबुआ। दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर वाहन चालकों पर पत्थरबाजी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। दो जिलों के पुलिस अधीक्षकों और NHAI अधिकारियों ने बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रणनीति बनी है फिर भी पत्थरबाजी हो रही है।

मंगलवार रात एक बार फिर गुजरात की कार पर पत्थर फेंकने की घटना सामने आई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। वडोदरा निवासी लखन जाट अपनी कार से एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे थे, इसी दौरान अज्ञात बढ़माशों ने उनकी कार पर पत्थर फेंके।

पत्थर लगने से कार के पीछे का शीशा टूट गया। घटना के बाद लखन जाट ने धामनोद टोल प्लाजा पहुंचकर मामले की शिकायत की। लगातार हो रही इन घटनाओं से रात में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
गौरतलब है कि एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी की लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद पुलिस और NHAI के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया है। अधिकारियों के बीच बैठक में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने और रात के समय एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई थी। इसके बावजूद दोबारा पत्थरबाजी की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सीसीटीवी से भी नहीं हो रही बदमाशों की पहचान 
अब देखना होगा कि लगातार हो रही इन घटनाओं के पीछे कौन लोग हैं और पुलिस उन्हें कब तक चिन्हित कर कार्रवाई करती है। फिलहाल रात के समय एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहन चालक इस तरह की घटनाओं को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं। आपको बता दे कि 8 लेन एक्सप्रेस वें सीसीटीवी कैमरो से भी निगरानी की जाती है बावजूद इसके आज तक कोई भी बदमाश सीसीटीवी से भी पकड़ में नहीं आया है।

Share