|

जमैका में तूफान मेलिसा से तबाही, मरने वालों की संख्या 45 पहुंची

किंग्स्टन, 12 नवम्बर 2025।
जमैका में आए तूफान मेलिसा से भारी तबाही मची है, जिसमें अब तक 45 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 15 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जैसे-जैसे राहत दल दुर्गम क्षेत्रों तक पहुँचेंगे, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है

आपात प्रबंधन एजेंसी के महानिदेशक एल्विन गेल ने बताया कि तूफान के कारण 30 हजार से अधिक परिवार विस्थापित हो गए हैं। इनमें से एक हजार से ज्यादा लोग वर्तमान में राहत शिविरों में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि बचाव दल अभी भी दो कस्बों तक पहुँचने की कोशिश कर रहे हैं, जिनका संपर्क पिछले महीने की 28 तारीख को आए तूफान के बाद से पूरी तरह से टूट गया था।

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, तूफान मेलिसा ने देश के दक्षिणी और पूर्वी तटीय इलाकों में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। सैकड़ों मकान तबाह हो गए, सड़कें और पुल बह गए और बिजली तथा जल आपूर्ति ठप हो गई है। सरकार ने पूरे देश में आपात स्थिति (State of Emergency) लागू कर दी है और अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की है।

संयुक्त राष्ट्र और कैरेबियाई आपदा राहत एजेंसियाँ भी प्रभावित क्षेत्रों में सहायता भेजने की तैयारी कर रही हैं। विशेषज्ञों ने इसे पिछले एक दशक का सबसे विनाशकारी तूफान बताया है जिसने जमैका की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे पर गहरा असर डाला है।

Share

Similar Posts