Ali Khamenei की मौत पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक, 7 दिन का सरकारी अवकाश घोषित

ईरान में सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत के बाद देश में 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन का सरकारी अवकाश घोषित किया गया है। सरकारी प्रसारक Islamic Republic of Iran Broadcasting (आईआरआईबी) ने रविवार सुबह इस हमले में खामेनेई की मौत की पुष्टि की।

7 दिन की छुट्टी, 40 दिन का शोक

रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी मंत्रिपरिषद ने तत्काल प्रभाव से सात दिन की सार्वजनिक छुट्टी और 40 दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। Islamic Republic News Agency (इरना) के मुताबिक, तीन सदस्यीय नेतृत्व परिषद (मार्गदर्शक मंडल) का गठन किया गया है, जो अस्थायी रूप से सर्वोच्च नेता की भूमिका निभाएगी।

ईरान के संविधान के प्रावधानों के तहत, नए सर्वोच्च नेता के चयन तक यह परिषद नेतृत्व की शक्तियां अपने हाथ में ले सकती है।

आईआरजीसी की चेतावनी

इस बीच Islamic Revolutionary Guard Corps (आईआरजीसी) ने बयान जारी कर कहा है कि ईरान इस्लामिक रिपब्लिक के इतिहास का “सबसे खतरनाक हमला” शुरू करने जा रहा है। इसकी पुष्टि अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी Fars News Agency ने भी की है।

Iran political crisis के बीच देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि Iran 40 days mourning की घोषणा के साथ ही देश एक नए राजनीतिक चरण में प्रवेश कर चुका है, जिसका असर पूरे मिडिल ईस्ट पर पड़ सकता है।

Share

Similar Posts