| | |

उज्जैन में 84 महादेव यात्रा शुरू: पंडित प्रदीप मिश्रा भी हुए शामिल; गुंजे जय महाकाल के नारे

उज्जैन। सावन माह के रविवार को उज्जैन में 84 महादेव यात्रा की शुरुआत हुई। बाबा महाकाल की पालकी का पूजन करने के बाद यात्रा शुरू हुई। नानाखेड़ा क्षेत्र से निकली इस यात्रा में श्रद्धालु शामिल हुए।

यात्रा के दौरान मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। बीच में कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत रस्सी से घेरा बनाया। जबकि समाजसेवियों ने कंधों पर बाबा महाकाल की पालकी उठाकर यात्रा का नेतृत्व किया। श्रद्धालुओं के हाथों में डमरू थे और डमरू की थाप के साथ “जय महाकाल” के डमरू की थापसे अवंतिका नगरी भक्तिमय माहौल में डूब गई।

कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी शामिल
समाजसेवी महेश परियानी ने बताया कि 84 महादेव यात्रा के संयोजक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र वैभव यादव हैं। यात्रा में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले), समाजसेवी नारायण यादव और अभय यादव भी शामिल हुए।

यह लोग हुए शामिल 
यात्रा में विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, महामंडलेश्वर शैलेषानंद जी महाराज, ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर महावीरनाथ जी महाराज तथा पंडित गिरीश गुरु महाराज सहित कई संत, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

यात्रा में 5 हजार से अधिक महिला श्रद्धालु
आयोजकों के अनुसार यात्रा में 5 हजार से अधिक महिला श्रद्धालु शामिल हैं। नानाखेड़ा से टावर चौक तक पदयात्रा के बाद श्रद्धालु विभिन्न वाहनों के माध्यम से 84 महादेव मंदिरों तक पहुंचेंगे। जहां परंपरा के अनुसार भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद सभी महिला श्रद्धालुओं के लिए सहभोज का आयोजन होगा।

Share