| |

सीएम मोहन यादव इंदौर पहुंचे: मेट्रो का नया सफर आज से; SC-3 से मालवीय नगर चौराहा तक सेवा शुरू

इंदौर। इंदौर में मेट्रो सेवा के विस्तार का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। SC-3 से मालवीय नगर चौराहा तक मेट्रो सेवा का शुभारंभ आज किया जाएगा। इसके शुरू होने से शहर के प्रमुख इलाकों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों के लिए सफर आसान होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों और विधायकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे दिल्ली कॉन्वेंट सेंटर आश्रम कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।

मेट्रो सेवा के इस विस्तार से इंदौर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूती मिलने की उम्मीद है। SC-3 से मालवीय नगर चौराहा तक मेट्रो शुरू होने के बाद शहर में आवागमन का एक और तेज और सुविधाजनक विकल्प लोगों को मिलेगा।

Share