| |

इंदौर की इन्फ्लुएंसर बोली- नहीं तोड़े ट्रैफिक नियम: जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर बनाई थी रील; सिगरेट हाथ में ली थी

इंदौर। ट्रैफिक सिग्नल से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद कंटेंट क्रिएटर प्रकृति गौर ने माफी मांगी। सोशल मीडिया पर पुलिस, मीडिया और लोगों से माफी मांगी है। प्रकृति ने कहा कि वीडियो शूट करने के दौरान ट्रैफिक सिग्नल लाल था।

उन्होंने बताया की सिग्नल की लाइन क्रॉस नहीं की थी। वीडियो में नजर आ रही सिगरेट को लेकर भी उन्होंने सफाई दी कि वह जली हुई नहीं थी। शुक्रवार की शाम को जेब्रा क्रॉसिंग पर बनाई थी लेट कर रील।

जागरूकता की कमी की जिम्मेदारी ली
प्रकृति गौर ने कहा कि वीडियो बनाने के दौरान हुई जागरूकता की कमी की वह पूरी जिम्मेदारी स्वीकार करती हैं। वीडियो की वजह से पुलिस, मीडिया या किसी अन्य व्यक्ति को जो भी परेशानी हुई, उसके लिए उन्होंने माफी मांगी। साथ ही कहा है कि पुलिस अधिकारियों और उनके बनाए नियमों के प्रति सम्मान है। ट्रैफिक नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं। मैं माफी मांगती हूं।

आगे से रहेंगी ज्यादा सावधान
प्रकृति ने भरोसा दिलाया कि आगे से सार्वजनिक स्थानों पर कंटेंट बनाते समय वह ज्यादा सावधानी और जिम्मेदारी बरतेंगी। उन्होंने वीडियो को गलत बताने और उन्हें जागरूक करने वाले लोगों का धन्यवाद भी किया। अंत में उन्होंने एक बार फिर सभी से माफी मांगी और ‘जय हिंद’ कहकर अपना स्पष्टीकरण खत्म किया।

Share