इंदौर | प्रदेश | मध्य प्रदेश
इंदौर में CPR देकर बचाई निगम कर्मचारी की जान: गाड़ी में बैठे-बैठे आया हार्ट अटैक; अस्पताल में इलाज जारी

इंदौर। नगर निगम के एक कर्मचारी को गाड़ी में बैठे-बैठे हार्ट अटैक आ गया। काम के दौरान अचानक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद साथियों ने तुरंत CPR देकर उनकी जान बचाई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
तुरंत दिया CPR
जानकारी के अनुसार, नगर निगम कर्मचारी अपने काम के सिलसिले में गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। फिर वे बेहोश हो गए। साथियों ने बिना देरी किए उन्हें संभाला। फिर CPR देना शुरू किया।
कर्मचारी का इलाज जारी
साथियों की तत्परता से कर्मचारी की स्थिति में सुधार आया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल कर्मचारी का इलाज जारी है।