इंदौर: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की सुरक्षा में बड़ी चूक, दो खिलाड़ियों से हुई छेड़छाड़

इंदौर में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। घटना में दो महिला क्रिकेटरों के साथ बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ की।

महिला खिलाड़ी होटल रेडिसन ब्लू से पैदल कैफे की तरफ जा रही थीं। जैसे ही छेड़छाड़ हुई, महिला खिलाड़ियों ने तुरंत एसओएस नोटिफिकेशन भेजा।
सूचना मिलते ही मौके पर सुरक्षा अधिकारी पहुंचे। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेनी सिमंस की शिकायत पर एमआईजी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आरोपी अकील को गिरफ्तार कर लिया।
इस घटना ने खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं और जिम्मेदार अधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।






