| |

गोयल विहार में योगमित्र और गणेश वाटिका उद्यान शुरू: पुष्यमित्र भार्गव और महेंद्र हार्डिया ने किया उद्घाटन ; साफ रखने की अपील

इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 के वार्ड क्रमांक-40 स्थित गोयल विहार कॉलोनी में सोमवार को योगमित्र उद्यान (योग केंद्र) और गणेश वाटिका उद्यान का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया और वार्ड पार्षद व जोन अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाटीदार मौजूद रहे।

लोगों को मिलेगी सैर और योग की सुविधा
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहर में नए उद्यान बनने से लोगों को साफ-सुथरा और हरियाली वाला माहौल मिलेगा। यहां बच्चे खेल सकेंगे, बुजुर्ग टहल सकेंगे और लोग योग व व्यायाम कर सकेंगे।

विधायक महेंद्र हार्डिया ने कहा कि गोयल विहार के लोगों को अब अपने क्षेत्र में ही योग करने, घूमने और समय बिताने के लिए अच्छी जगह मिल गई है।

उद्यान को साफ रखने की अपील
जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे उद्यान को साफ रखें, पौधों की देखभाल करें और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही क्षेत्र सुंदर बना रहेगा।

बड़ी संख्या में लोग पहुंचे
कार्यक्रम में महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाड़िया, नगर महामंत्री कैलाश पिपले, नगर उपाध्यक्ष वासुदेव पाटीदार, नगर मंत्री नेहा शर्मा, पार्षद महेश जोशी, प्रणव मंडल, दिनेश सोनगरा, छत्रशाल मंडल अध्यक्ष रामबाबू यादव और मंडल महामंत्री विपिन पाटीदार सहित कई कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद क्षेत्र के लोगों ने महापौर और विधायक का स्वागत किया और क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।

Share