सरकार ने अफ़गानिस्तान में भारतीयों की हिरासत के दावे वाले वायरल वीडियो का किया खंडन

भारत सरकार ने सोशल मीडिया पर फैल रहे एक वीडियो का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया था कि कई भारतीय नागरिक अफ़गानिस्तान में तालिबान सरकार की हिरासत में हैं।
पत्र सूचना कार्यालय (PIB) की फैक्ट चेक इकाई ने स्पष्ट किया कि यह दावा झूठा और भ्रामक है। जांच में पाया गया कि वायरल वीडियो पुराना है और वर्ष 2021 का फुटेज है।
PIB ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और फ़र्ज़ी ख़बरों से सतर्क रहें।
सरकार ने यह भी आग्रह किया है कि यदि किसी को संदिग्ध सामग्री मिले तो वे इसे 8799711259 पर कॉल या factcheck@pib.gov.in पर ईमेल करके साझा कर सकते हैं।






