जून में आएगा Android 17, स्कैम कॉल खुद होंगी ब्लॉक; गूगल लॉन्च करेगा ‘गूगलबुक’

Google ने इस सप्ताह आयोजित ‘एंड्रॉइड शो 2026’ में कई बड़े तकनीकी बदलावों का ऐलान किया है। कंपनी जून 2026 तक Android 17 रोलआउट करने की तैयारी में है। नए अपडेट्स में Gemini AI, स्कैम कॉल ब्लॉकिंग, स्क्रीन टाइम कंट्रोल और AI आधारित टाइपिंग जैसे कई फीचर्स शामिल होंगे। इसके अलावा कंपनी क्रोमबुक के बाद नया ‘Googlebook’ भी लॉन्च करने जा रही है।

स्कैम कॉल खुद पहचानकर काट देगा फोन

Android 17 में आने वाला ‘Verified Financial Call’ फीचर बैंक फ्रॉड और फर्जी कॉल्स से बचाने में मदद करेगा। यदि किसी यूजर के फोन में बैंक का आधिकारिक ऐप इंस्टॉल है और कोई संदिग्ध कॉल आती है, तो सिस्टम AI की मदद से जांच करेगा कि कॉल असली है या फर्जी। फेक कॉल होने की स्थिति में फोन अपने आप कॉल ब्लॉक या कट कर सकेगा।

रील्स की लत कम करने के लिए नया फीचर

गूगल नया ‘Pause Point’ फीचर भी ला रहा है, जो सोशल मीडिया और रील्स की लत कम करने में मदद करेगा। यूजर ध्यान भटकाने वाले ऐप्स चुन सकेंगे, जिन्हें खोलने से पहले 10 सेकंड का पॉज दिखाई देगा। इस दौरान यूजर ऐप इस्तेमाल की समय सीमा, जैसे 5 मिनट, तय कर सकेंगे।

‘Googlebook’ के रूप में नया Android लैपटॉप

गूगल अब Chromebook के बाद Googlebook नाम से नई कैटेगरी का लैपटॉप लाने की तैयारी कर रहा है। यह Android आधारित लैपटॉप होगा, जिसमें विंडोज जैसा इंटरफेस मिलेगा लेकिन ऐप्स विंडो मोड में चलेंगे। इसमें Gemini AI, हल्का डिजाइन, मल्टीकलर LED स्ट्रिप और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

Gemini AI बनेगा पर्सनल असिस्टेंट

नए अपडेट में Gemini AI यूजर का पर्सनल असिस्टेंट बनकर कई काम आसान करेगा। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई यूजर खाना ऑर्डर करना चाहता है तो Gemini उसकी लोकेशन, पसंद और बजट के हिसाब से रेस्टोरेंट सुझाएगा और ऑर्डर प्रक्रिया में मदद करेगा। हालांकि, पेमेंट का अंतिम चरण यूजर को ही पूरा करना होगा

बोलकर टाइप करना होगा आसान

गूगल अपने कीबोर्ड Gboard में ‘Rambler’ AI Voice Typing फीचर भी जोड़ने जा रहा है। यह फीचर बिखरी हुई बातों को व्यवस्थित टेक्स्ट में बदल देगा और यूजर की बातों को समझकर उसी हिसाब से टाइप करेगा। यह सुविधा लगभग हर एंड्रॉइड ऐप में उपलब्ध होगी, जहां टाइपिंग का विकल्प मौजूद है।

Share

Similar Posts