असम चुनाव को लेकर कांग्रेस की CEC बैठक, कल तक आ सकती है उम्मीदवारों की पहली सूची

असम विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल मौजूद रहे।

उम्मीदवारों की पहली सूची जल्द

बैठक के बाद असम से सांसद और लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने बताया कि बैठक में सीटों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि शनिवार तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी

उन्होंने बताया कि पार्टी ज्यादातर सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर सकती है, जिससे गठबंधन सहयोगियों को भी यह स्पष्ट हो जाएगा कि किन सीटों पर उन्हें चुनाव लड़ना है।

जल्द घोषित हो सकता है चुनाव कार्यक्रम

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार इस महीने के अंत या अगले महीने की शुरुआत में असम सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जा सकती है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियां तेज कर रहे हैं।

गठबंधन पर स्पष्ट जवाब नहीं

गौरव गोगोई से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के साथ संभावित गठबंधन को लेकर भी सवाल किया गया, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

हालांकि माना जा रहा है कि असम चुनाव से पहले विपक्षी दलों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है

Share

Similar Posts