ब्रिक्स बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे कई देशों के प्रतिनिधि, 14-15 मई को होगी विदेश मंत्रियों की अहम बैठक

ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की 14 और 15 मई को नई दिल्ली में होने वाली अहम बैठक से पहले विभिन्न देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों का भारत पहुंचना शुरू हो गया है। उज्बेकिस्तान, ईरान, कजाकिस्तान और नाइजीरिया के शीर्ष अधिकारी बुधवार को राजधानी दिल्ली पहुंचे, जहां वे दो दिवसीय कूटनीतिक बैठक में हिस्सा लेंगे।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, Aloyev Bakhromjon Joraboevich (उज्बेकिस्तान के उप विदेश मंत्री), Kazem Gharibabadi (ईरान के उप विदेश मंत्री), Yerzhan Ashikbayev और Dunoma Umar Ahmed नई दिल्ली पहुंचे हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Randhir Jaiswal ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अलग-अलग पोस्ट के जरिए इन प्रतिनिधियों के आगमन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) Sibi George ने ईरान के उप विदेश मंत्री डॉ. काजेम गरीबाबादी से मुलाकात कर द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा भी की।
14-15 मई को आयोजित होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar करेंगे। बैठक में ब्रिक्स समूह के सदस्य देशों के विदेश मंत्री वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों, आर्थिक सहयोग, बहुपक्षीय साझेदारी और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे।
बैठक में ब्राजील, रूस, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया और इंडोनेशिया के विदेश मंत्री भी भाग लेंगे, जबकि चीन की ओर से शेरपा प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। भारत इस बैठक को वैश्विक सहयोग और बहुपक्षीय संवाद को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मान रहा है।
कार्यक्रम के तहत 14 मई को दोपहर में प्रधानमंत्री Narendra Modi सभी विदेश मंत्रियों से ‘सेवा तीर्थ’ में संयुक्त मुलाकात करेंगे। इसके बाद विभिन्न सत्रों में कूटनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी। शाम को भारत मंडपम में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की ओर से रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। वहीं 15 मई को बैठक का तीसरा सत्र आयोजित होगा, जिसमें आगे की रणनीति और साझा सहयोग पर चर्चा की जाएगी।






