BIG BREAKING | धार

धार में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। खरगोन में पदस्थ थाना प्रभारी करण सिंह रावत का शव होटल के कमरे में मिला है। वे ड्यूटी के सिलसिले में धार आए हुए थे और मोहन टॉकीज स्थित शिवानी होटल में ठहरे हुए थे।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 12 बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल कर्मचारियों को शक हुआ। इसके बाद कर्मचारियों ने कोतवाली थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी मयंक अवस्थी, कोतवाली और नौगांव थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और एफएसएल टीम का इंतजार किया जा रहा है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।






