| | |

बामनिया में भाजयुमो जिलाध्यक्ष का स्वागत: युवाओं ने जगह-जगह किया अभिनंदन; पहली बार पहुंचे थे प्रकाश परमार

बामनिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रकाश परमार के प्रथम नगर आगमन पर बामनिया में युवाओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। नगर में विभिन्न स्थानों पर युवाओं ने उनका अभिनंदन कर शुभकामनाएं दीं।

मंथन परमार मित्र मंडल की ओर से भी मंच लगाकर प्रकाश परमार का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। जगह-जगह हुए स्वागत से नगर में युवाओं का उत्साह नजर आया।

इस दौरान युवाओं ने प्रकाश परमार के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं को भाजपा से जोड़ने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रकाश परमार ने स्वागत के लिए सभी युवाओं का आभार जताया और संगठन हित में मिलकर काम करने का संदेश दिया।

Share