| | |

उज्जैन की आराध्या पोरवाल ने जीता जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 का खिताब, देश का नाम किया रोशन

नई दिल्ली, 12 नवम्बर 2025।
उज्जैन की बेटी आराध्या पोरवाल ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2025 (गर्ल्स अंडर-17 कैटेगरी) का खिताब अपने नाम किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता चेन्नई में आयोजित हुई, जिसमें आराध्या ने बेहतरीन खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।

आराध्या दिल्ली में पदस्थ पुलिस के उपायुक्त विक्रम पोरवाल की पुत्री हैं। उनकी इस शानदार सफलता पर दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

जुलाई 2025 से आराध्या अंडर-17 गर्ल्स कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंकिंग में नंबर-1 पर बनी हुई हैं। उनका यह प्रदर्शन भारतीय स्क्वैश में उभरते नए सितारे की पहचान बन गया है।

आराध्या पोरवाल ने अपने करियर में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं। उन्होंने एशियन जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक और वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में शीर्ष 32 स्थान प्राप्त कर पहले ही देश का मान बढ़ाया है। उनकी इस जीत से उज्जैन और मध्य प्रदेश गर्व से गौरवान्वित हैं।

Share

Similar Posts