|

धार में सिंगल लेन रोड पे हाई स्पीड बस और कार की टक्कर: कार ड्राइवर की मौत, साथी अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने शुरू की जांच

धार। जिले की सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के रिंगनोद स्थित तारा घाटी में सोमवार को यात्री बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार यात्री बस राजगढ़ से कुक्षी की ओर जा रही थी। वहीं कार कुक्षी से राजगढ़ जिले के सुसनेर की ओर जा रही थी। तारा घाटी क्षेत्र में दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण दोनों वाहनों की तेज रफ्तार बताया जा रहा है।

युवक की मौके पर मौत
हादसे में कार में सवार हैदर पिता काई जौहर (20 वर्ष), निवासी कुक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार अली अजगर, निवासी कुक्षी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही रिंगनोद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

Share