| | |

अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन: लगान और गजनी से हुए थे फेमस; महाभारत में बने थे अश्वत्थामा

मुंबई/जबलपुर। हिंदी और दक्षिण भारतीय अभिनेता प्रदीप रावत का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।  वह अपनी दमदार खलनायक की भूमिकाओं के लिए पहचाने जाते थे। उनके निधन से फिल्म जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर है। निधन की पुष्टि उनके मैनेजर ने की है।

मध्य प्रदेश के जबलपुर मे जन्मे थे प्रदीप 
प्रदीप रावत मध्य प्रदेश के जबलपुर से थे। अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले वे यूको बैंक की राइट टाउन शाखा में काम करते थे। मुंबई ट्रांसफर में उनके अधिकारी हरेराम बाजपेयी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।  जिससे उनका शुरुआती संघर्ष आसान हुआ। सफल अभिनेता बनने के बाद भी वे अपने वरिष्ठ को सम्मानपूर्वक “गुरुजी” कहकर संबोधित करते रहे।

‘लगान’, ‘गजनी’ से मिली पहचान
प्रदीप रावत को ‘सरफरोश’, ‘लगान’, ‘गजनी’ से पहचान मिली। बीआर चोपड़ा की महाभारत में उन्होंने अश्वत्थामा की भूमिका निभाई थी। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु व कन्नड़ फिल्मों में मे भी काम किया है। दक्षिण भारतीय सिनेमा में वे सबसे चर्चित विलेन कलाकारों में शामिल रहे।

फिल्म जगत की हस्तियों ने दी श्रद्धाजंलि 
भारतीय सिनेमा ने अपने एक शानदार कलाकार को खो दिया। प्रदीप ने अपने प्रभावशाली अभिनय से लंबे समय तक दर्शकों का मनोरंजन किया । फिल्म जगत की कई हस्तियों और प्रशंसकों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share