| | |

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज कराया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल शाम रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इस अवसर पर श्रीमती मुर्मु ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन की यह यात्रा दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों में महत्वपूर्ण है। भारत-रूस रणनीतिक भागीदारी के इस साल 25 वर्ष भी पूरे हो रहे हैंI

राष्ट्रपति मुर्मु ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के लिए राष्ट्रपति पुतिन के समर्थन और व्यक्तिगत प्रतिबद्धता की सराहना की।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह साझेदारी शांति, स्थिरता और पारस्परिक सामाजिक-आर्थिक और तकनीकी प्रगति के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर आधारित है। उन्‍होंने कहा कि वर्ष 2025 भारत-रूस बहुआयामी साझेदारी के लिए विशेष रूप से महत्‍वपूर्ण रहा है, जिसमें उच्च स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान, व्यापार और अर्थव्यवस्था, रक्षा, असैन्य परमाणु सहयोग, अंतरिक्ष, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

उन्होंने कहा कि 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन का संयुक्त वक्तव्य संबंधों की विशेष प्रकृति को दर्शाता है और द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने के लिए एक व्यापक रूपरेखा प्रदान करता है।

राष्ट्रपति पुतिन और राष्‍ट्रपति मुर्मु ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों देशों के बीच अटूट मित्रता है और यह अधिक प्रगाढ़ होती रहेगी।

Share

Similar Posts