पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विधानसभा में अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से की सौजन्य भेंट

मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ विधानसभा भवन पहुंचे, जहां उन्होंने माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी से सौजन्य भेंट की। मुलाक़ात के दौरान विधानसभा की कार्यवाही तथा राज्य के समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
इस भेंट के समय प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय तथा कैबिनेट मंत्री श्री विश्वास सारंग भी उपस्थित रहे।






