मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से, पांच दिवसीय सत्र में चार बैठकें होगी

मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होगा। 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक पांच दिन के इस सत्र में कुल चार बैठकें होंगी, जबकि 3 दिसंबर को अवकाश रहेगा। पहले दिन श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल “मध्यप्रदेश दुकान एवं स्थापना (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2025” को पुनः प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से कई अध्यादेश, वार्षिक प्रतिवेदन और अधिसूचनाएं पटल पर रखी जाएंगी। इनमें प्रमुख रूप से नगर पालिका (संशोधन) अध्यादेश, 2025, रेरा (RERA) मध्यप्रदेश का वार्षिक प्रतिवेदन 2024–25, मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी का वार्षिक प्रतिवेदन 2020–21, विद्युत नियामक आयोग की तीन अधिसूचनाएं और मानव अधिकार आयोग और राज्य सूचना आयोग के वार्षिक प्रतिवेदन शामिल हैं।
सदन ने निधन पर शोक व्यक्त जाएगा, जिनमें कई पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा फिल्म अभिनेता एवं पूर्व सांसद धर्मेन्द्र शामिल हैं। इसके अलावा, दिल्ली में 10 नवंबर को हुए कार विस्फोट के मृतकों तथा राजनांदगांव जिले में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हॉक फोर्स इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी





