|

नीतीश कुमार 10वीं बार संभालेंगे बिहार की कमान, आज गांधी मैदान में होगा शपथ समारोह

पटना।
जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:30 बजे पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देशभर के कई गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

गौरतलब है कि गुरुवार को नीतीश कुमार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) विधायक दल का नेता चुना गया। यह निर्णय पटना में गठबंधन के पाँच घटक दलों के नवनिर्वाचित विधायकों की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया।

हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में एनडीए ने 243 में से 202 सीटें जीतकर बेहद शानदार प्रदर्शन किया और एक बार फिर सत्ता में वापसी की। इससे पहले भाजपा नेता सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना जा चुका है।

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार में नई सरकार का औपचारिक गठन होगा, जिसे लेकर पूरे राज्य में राजनीतिक हलचल तेज है।

Share

Similar Posts