| |

भारत दौरे पर बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुल लतीफ बिन राशिद अलजयानी, जयशंकर से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली।
बहरीन के विदेश मंत्री अब्दुल लतीफ बिन राशिद अलजयानी आज भारत की दो दिन की यात्रा पर नई दिल्ली पहुँचेंगे। अपनी इस यात्रा के दौरान वे विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग को लेकर वार्ता करेंगे।

यह यात्रा पिछले वर्ष दिसंबर में डॉ. जयशंकर की बहरीन यात्रा के बाद हो रही है। उस दौरान दोनों देशों ने भारत-बहरीन संयुक्त आयोग की चौथी बैठक की सह-अध्यक्षता की थी, जिसमें शिक्षा, व्यापार और सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा हुई थी।

दोनों देशों ने शिक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार और वाणिज्य दूतावास संबंधी मुद्दों पर सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति जताई थी। भारत और बहरीन के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों के साथ-साथ लोगों के बीच गहरे मैत्रीपूर्ण संबंध मौजूद हैं।

विदेश मंत्री अलजयानी अपनी भारत यात्रा के बाद कल स्वदेश लौट जाएंगे।

Share

Similar Posts