मिस्र के विदेश राज्य मंत्री डॉ. बद्र अब्देलाती दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

मिस्र के विदेश राज्य मंत्री डॉ. बद्र अब्देलाती आज दो दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। अपनी इस यात्रा के दौरान वे भारत के विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
इस बैठक का उद्देश्य भारत और मिस्र के बीच व्यापार, निवेश, और रणनीतिक सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा करना है। बताया जा रहा है कि डॉ. अब्देलाती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे।
भारत और मिस्र के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ संबंध रहे हैं और दोनों देश ऊर्जा, रक्षा, कृषि, और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में सहयोग को और सशक्त करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।






