|

दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर बैन हटाने की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

दिल्ली-एनसीआर में पटाखों पर लगे स्थायी प्रतिबंध को हटाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। केंद्र सरकार ने बुधवार को अदालत से अतिरिक्त समय की मांग की थी, यह कहते हुए कि वह सभी संबंधित पक्षों से चर्चा के बाद रिपोर्ट पेश करेगी।

इससे पहले 26 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने National Environmental Engineering Research Institute (NEERI) और Petroleum and Explosives Safety Organisation (PESO) द्वारा प्रमाणित ग्रीन पटाखों के निर्माण की अनुमति दी थी। हालांकि, उनकी बिक्री अदालत की अनुमति से ही संभव बताई गई थी।

मामले की सुनवाई जस्टिस बी. आर. गवई और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की पीठ कर रही है। पटाखा निर्माताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता बलबीर सिंह ने दिवाली से पहले इस याचिका पर सुनवाई की अपील की थी, ताकि त्योहारी सीजन से पहले निर्णय लिया जा सके।

Share

Similar Posts