गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा की

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के सुरक्षा परिदृश्य की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन कुमार डेका, जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू, जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नीलम प्रभात, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना और सुरक्षा चुनौतियों के समाधान हेतु आवश्यक कदमों की योजना बनाना था।






