| |

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल दिल्ली में करेंगे इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल दिल्ली में आयोजित होने वाले इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन करेंगे। चार दिन तक चलने वाला यह भव्य आयोजन यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में 11 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

इस वर्ष सम्मेलन का विषय है — “नवाचार से रूपांतरण” (Innovation for Transformation)
आयोजन का मुख्य उद्देश्य दूरसंचार और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में सिक्स-जी (6G), साइबर सुरक्षा, उपग्रह संचार (Satellite Communication), कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और Internet of Things (IoT) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कल सम्मेलन की तैयारियों का निरीक्षण किया। मंत्रालय के अनुसार, इस आयोजन में 1.5 लाख से अधिक प्रतिभागियों, 7,000 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और 400 से अधिक प्रदर्शनी स्टॉलों के शामिल होने की संभावना है।

Share

Similar Posts