|

भाजपा नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रीगल चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के महत्व पर बल दिया। सभी ने गांधी जी के सपनों को आत्मसात करने और अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।

नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के आदर्शों के अनुरूप समाज में देशभक्ति, सामाजिक समरसता और एकजुटता को बढ़ावा देने का संदेश आम जनता तक पहुँचाया।

Share

Similar Posts