|

इंदौर टी-20 के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री आज से: 22-23 सितंबर को स्टूडेंट और स्पेशल एबल्ड के लिए रजिस्ट्रेशन; 25 से सामान्य टिकट

इंदौर। होलकर स्टेडियम में खेले जाने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए ऑनलाइन टिकटों की बिक्री की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है। 22 और 23 सितंबर को स्टूडेंट कन्सेशन और स्पेशल एबल्ड के लिए टिकटों की बिक्री शुरू होगी। पंजीकरण 22 सितंबर दोपहर 12 बजे से टिकटों का कोटा समाप्त होने तक या 23 सितंबर दोपहर 12 बजे तक लाइव रहेगा। सभी सामान्य श्रेणी के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 25 सितंबर को सुबह 6 बजे से शुरू होगी।

11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर को खेले जाने वाले इस टी-20 मुकाबले के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) तैयारियों में जुटा हुआ है। पांच मैचों की सीरीज का मुकाबला खेलने के लिए दोनों टीमें 10 अक्टूबर को इंदौर पहुंचेंगी।

स्टूडेंट टिकट ₹950 और ₹1200 में
स्टूडेंट को रियायती दर में टिकट 950 और 1200 रुपए में मिलेंगे, जबकि स्पेशल एबल्ड के लिए 400 रुपए में टिकट मिलेगा। स्टूडेंट के लिए ईस्ट स्टैंड लोअर का टिकट 950 रुपए और सेकंड फ्लोर का टिकट 1200 रुपए मिलेगा। प्रत्येक छात्र को एक ही टिकट मिलेगा। स्टूडेंट की रियायती टिकट प्रत्येक स्टैंड के लिए तय कोटे तक ही उपलब्ध होंगी।

टिकट के लिए दो चरणों में होगी प्रक्रिया
रियायती टिकट प्राप्त करने की प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले चरण में ऐप या वेब पर लॉग इन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। दूसरे चरण में दस्तावेजों की एमपीसीए द्वारा जांच की जाएगी। दस्तावेजों के अनुमोदन के बाद संबंधित आवेदक को राशि का भुगतान कर टिकट खरीदने के लिए एक लिंक के साथ व्हाट्सऐप संदेश या ईमेल प्राप्त होगा। टिकट कूरियर के माध्यम से दिया जाएगा।

सिर्फ ऑनलाइन मिलेंगे टिकट
टिकट सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेंगे। टिकट खरीदी के लिए District by Zomato मोबाइल ऐप और District.in वेबसाइट अधिकृत हैं।

Share