|

मप्र ने मुंबई पर बनाई 420 रन की बढ़त: थिमप्पैया टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में खिताबी मुकाबले से एक कदम दूर

इंदौर। मध्य प्रदेश ने मुंबई की पारी को 160 रनों पर समेटते हुए बेंगलुरु में केएससीए के तत्वावधान में खेले जा रहे अ.भा. डॉ. कैप्टन के. थिमप्पैया मेमोरियल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में तीसरे दिन मजबूत बढ़त हासिल करते हुए खिताबी मुकाबले में अपना प्रवेश लगभग निश्चित कर लिया है। मध्य प्रदेश ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे और फिर मुंबई की पारी को 255 रनों पर समेट दिया। मप्र को 255 रनों की बढ़त हासिल हुई। मध्य प्रदेश ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में 4 विकेट पर 165 रन बनाए हैं और कुल बढ़त 420 रन हो गई है।

मुंबई की पारी 160 रन पर सिमटी
अलूर में खेले जा रहे इस सेमीफाइनल में मुंबई की पहली 60.1 ओवर में 190 रनों पर सिमट गई। सारांश जैन और अर्शद खान ने 3-3 तथा कुमार कार्तिकेय ने 2 विकेट लिए। 1-1 विकेट आर्यन पांडे और रोशन केवट के खाते में गया।

हर्ष गवली का अर्धशतक
मध्य प्रदेश ने 255 रनों की मजबूत बढ़त के साथ अपनी दूसरी पारी में ओपनर हर्ष गवली (52) के अर्धशतक की बदौलत तीसरे दिन स्टंप्स के समय तक 50 ओवर के खेल में 4 विकेट पर 165 रन बनाए। गवली ने अपनी पारी में 6 चौके लगाए। यश दुबे ने 25, शुभम शर्मा ने 31 और कप्तान रजत पाटीदार ने 8 रन बनाए। चंचल राठौर 16 और सारांश जैन 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Share