|

तिविषा के नेतृत्व में इंदौर संभाग का दबदबा: 70वीं शालेय बैडमिंटन स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियन

इंदौर। वेदांश इंटरनेशनल स्कूल कैंपस-2 की प्रतिभाशाली खिलाड़ी तिविषा जैन के नेतृत्व में इंदौर संभाग ने सागर में आयोजित 70वीं राज्य स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक, अंडर-14 बालिका, अंडर-17 बालक एवं अंडर-17 बालिका वर्ग में मुकाबले आयोजित हुए।

चारों वर्गों में इंदौर संभाग का शानदार प्रदर्शन
इंदौर संभाग ने चारों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि में तिविषा जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। तिविषा के नेतृत्व में इंदौर संभाग की टीम ने ओवरऑल विजेता का खिताब हासिल किया।

लगातार दूसरी बार विजेता टीम का हिस्सा बनीं तिविषा
तिविषा लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता में विजेता टीम का हिस्सा बनी हैं। तिविषा की उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या रेनू गुरनानी और स्पोर्ट्स हेड अभिषेक यादव ने शुभकामनाएं दीं।

 

Share