| |

देवास में टावर पर चढ़ी युवती: बोली- मुझे मेरे पति के पास जाना है; ऊपर से फेंकती रही चिठ्ठी फेंकती रही, वादा करने पर नीचे उतरी

देवास। बागली में एक युवती बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गई और पुलिस प्रशासन को कूद कर जान देने की बार-बार चेतावनी देती रही। मोके पर विधायक मुरली भंवरा व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव, बागली टी आई जीवन सिंह भिंडोरे, तहसीलदार पीहू कुरील सहित प्रशासनिक अमला व आमजन नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास करते रहे।

युवती का नाम दुर्गा पिता संतोष कर्मा डोकाकोई है। उसका कहना है कि मुझे मेरे पति के पास जाना है, मेरे मां-बाप ने मुझे घर से निकाल दिया है। घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

साथ रहने का वादा करने पर नीचे उतरी 
युवती लगातार चिठ्ठी फेंकती रही, जिसमें वह अर्पित पिता राधेश्याम देवड़ा के साथ ही जीवनभर रहने का लिखती रही। शाम 6:30 बजे सेवनियाखूर्द से जब अर्पित आया ओर उसने नीचे उतरने का बोलकर साथ रहने का वादा किया तब कहीं जाकर दुर्गा नीचे उतर आई।

रिश्ते में भाई-बहन है
इतनी ऊंचाई पर बिना सीढ़ियों के चढ जाने वाली घटना ने सबको हैरत में डाल दिया। बताया गया कि अर्पित व दुर्गा रिश्ते में मामा बुआ के कजिन भाई-बहन है। दुर्गा के ढाई घंटे बाद नीचे उतरने पर सिविल हॉस्पिटल बागली के डाक्टर सोलंकी व टीम द्वारा चेकअप किया गया।

Share