दीपिका-रणवीर दूसरी बार बने माता-पिता: बेटी को दिया जन्म; शेयर किए नन्हे पैरों के निशान

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने शनिवार को बेटी को जन्म दिया। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। दीपिका और रणवीर ने बेटी के पैरों के निशान वाली तस्वीर शेयर की। पोस्ट में दोनों ने नजर वाले इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की।

अप्रैल में दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी
दीपिका और रणवीर ने 19 अप्रैल को दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी बड़ी बेटी दुआ की एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी टेस्ट किट नजर आई थी। किट में पॉजिटिव रिजल्ट दिखाई दे रहा था। रणवीर बेटी को गोद में लिए हुए थे।

2024 में पहली बेटी दुआ का जन्म हुआ
दीपिका और रणवीर पहली बार 2024 में माता-पिता बने थे। दोनों ने 8 सितंबर 2024 को बेटी दुआ के जन्म की जानकारी दी थी।दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट में बेटी का स्वागत करते हुए लिखा था, ‘वेलकम बेबी गर्ल।’
दीपिका और रणवीर ने नवंबर 2018 में इटली में शादी की थी। दोनों की लव स्टोरी फिल्म ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के सेट से शुरू हुई थी।
दुआ के दूसरे जन्मदिन पर शेयर की थीं फैमिली फोटो
रणवीर और दीपिका ने 8 सितंबर 2026 को बेटी दुआ के दूसरे जन्मदिन पर फैमिली फोटो शेयर की थीं। तस्वीरों में दीपिका बेबी बंप के साथ नजर आई थीं। फोटो में दुआ अपने माता-पिता के साथ मस्ती करती भी दिखाई दी थीं। कपल ने ब्लैक एंड व्हाइट थीम में फैमिली फोटोशूट कराया था।

रणवीर ने 1000 बेटियों की पढ़ाई में मदद का संकल्प लिया
रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे थे। यहां उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन किए। इस दौरान रणवीर ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 1000 बेटियों की शिक्षा में मदद करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर इस अभियान से जुड़े हैं।
दोनों का वर्कफ्रंट
दीपिका जल्द फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है। वहीं, रणवीर सिंह फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरू हो चुकी है। इसका निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं।