|

देवास में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर: दो लोग गंभीर घायल; आरोपी फरार

देवास। पुलिस थाना हाटपीपल्या क्षेत्र के नेवरी-बागली रोड पर लिम्बोदा फाटे के पास शुक्रवार शाम एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर ड्राइवर ने अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बागली से उज्जैन लौट रहे थे
उज्जैन निवासी फरियादी मनीष लोधवाल (31) अपने साथी रूपेश चावड़ा (30) के साथ अर्टिगा कार (क्रमांक MP13ZE5551) से बागली से उज्जैन लौट रहे थे। जैसे ही वे लिम्बोदा फाटे के पास पहुंचे, सामने से आ रहे ट्रैक्टर (क्रमांक RJ19RH8337) के चालक ने कार को टक्कर मार दी।

सिविल अस्पताल में इलाज जारी 
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार मनीष लोधवाल के चेहरे, दाएं हाथ व सीने पर चोटें आईं, जबकि उनके साथी रूपेश चावड़ा के चेहरे और कमर में चोट पहुंची। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल हाटपीपल्या में भर्ती कराया गया।

ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज 
उपचार के पश्चात पीड़ितों की शिकायत पर हाटपीपल्या पुलिस थाना में ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ धारा 281, 125(ए) बी.एन.एस. के तहत अपराध क्रमांक 52/2026 दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना प्र.आर. 430 राहुल संतौरे द्वारा की जा रही है।

Share