| |

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा: असंतुलित होकर खाई में गिरा ट्रक; ड्राइवर और साथी बचे

झाबुआ। जिले के खवासा चौकी क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार-शनिवार की रात हादसा हो गया। सिरवा फलिया तेजपुरा के पास एक ट्रक असंतुलित होकर सड़क के बीच बनी जगह से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक और उसका साथी बाल-बाल बच गए। दोनों को हल्की चोटें आने की प्रारंभिक जानकारी है।

सड़क से नीचे खाई में जा गिरा ट्रक
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक HR 55V 1085 दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से गुजर रहा था। सिरवा फलिया तेजपुरा के पास अचानक ट्रक असंतुलित हो गया। इसके बाद ट्रक सड़क के बीच बनी जगह से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ट्रक में सवार चालक और उसके साथी को बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय स्तर पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही खवासा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ट्रक के असंतुलित होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

गहरी खाई में गिरने के बावजूद बची जान
ट्रक जिस जगह से नीचे गिरा, वहां गहरी खाई थी। इसके बावजूद चालक और उसका साथी सुरक्षित बच गए। हादसे में दोनों को गंभीर चोट नहीं आने को राहत की बात माना जा रहा है।

Share