|

व्हाइट चर्च चौराहे पर गणेशजी ने दिया सड़क सुरक्षा संदेश: नुक्कड़ नाटक से समझाए ट्रैफिक नियम; हेलमेट-सीट बेल्ट वालों का सम्मान

इंदौर। गणेश उत्सव के दौरान व्हाइट चर्च चौराहे पर यातायात पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। यहां नुक्कड़ नाटक के जरिए गणेशजी के माध्यम से वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने वालों का सम्मान, कार्यक्रम के दौरान हेलमेट पहनकर दोपहिया चलाने और सीट बेल्ट लगाकर कार चलाने वाले वाहन चालकों को पुष्प देकर सम्मानित किया गया। यातायात पुलिस ने लोगों से सुरक्षित वाहन चलाने और नियमों का पालन करने की अपील की।

गणेशजी के माध्यम से दिया संदेश
नुक्कड़ नाटक में गणेशजी के माध्यम से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की बात कही गई। लोगों को बताया गया कि हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल हादसे के समय गंभीर चोट से बचाने में मदद करता है।

नागरिकों ने लिया नियम पालन का संकल्प
कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। यातायात पुलिस ने लोगों से खुद सुरक्षित रहने के साथ दूसरे वाहन चालकों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की।

Share