|

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सूरत के उधना रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण जारी: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सूरत के उधना रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश दुनिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन नवीनीकरण कार्यक्रम को अमल में ला रहा है और इन स्टेशनों को अगले 50 वर्षों की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने सूरत के उधना बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण किया और कहा कि बुलेट ट्रेन परियोजना का पहला खंड सूरत से बिलिमोरा तक शुरू किया जाएगा। उधना स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए अत्याधुनिक प्लेटफार्म और आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Share

Similar Posts