झाबुआ में बाइक और बस की टक्कर: पति-पत्नी की मौत; बस पलटी, सभी यात्री सुरक्षित

झाबुआ। मेघनगर के पास ग्राम फुटतालाब में गुरुवार देर शाम बाइक और बस के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों अगराल घाटी जा रहे थे।
देखिए घटना की 4 तस्वीरें:




बस अनियंत्रित होकर पलट गई
जानकारी के अनुसार नानाजी पिता पूना डामोर उम्र 65 और उनकी पत्नी सुशीला डामोर निवासी अगराल घाटी बाइक से जा रहे थे, तभी बाइक को टक्कर मारने के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
पति-पत्नी की मौत
हादसे में दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, बस में सवार किसी भी सवारी को चोट नहीं आई है।